Breaking News
Home / breaking / पुजारी की पत्नी ने पड़ोसी से बनाए अवैध सम्बन्ध, फिर खेला खौफनाक खेल

पुजारी की पत्नी ने पड़ोसी से बनाए अवैध सम्बन्ध, फिर खेला खौफनाक खेल

नई दिल्ली। एक पुजारी भगवान की सेवा पूजा में लगा रहा और पीछे से पत्नी ने एक युवक से अवैध सम्बन्ध बना लिए। जब पुजारी को इसका पता चला तो उसका खून ख़ौल उठा। उसने पत्नी के सामने शर्त रख दी। पति चाहिए या नहीं, और अगर पति चाहिए तो प्रेमी को जान से मारना होगा। महिला ने पति का साथ और प्रेमी की मौत चुनी।


गांधी नगर इलाके के कैलाश नगर में मंगलवार सुबह मन्दिर से जबर्दस्त सड़ांध आने पर आसपास के लोग चौंके। उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने पड़ताल की तो सबके होश उड़ गए। मन्दिर की छत पर एक युवक की सड़ी लाश जल रही थी। पुलिस ने तुरन्त पानी डालकर आग बुझाई।

संदेह होने पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी लखन दुबे (30) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल लिया। मृतक की पहचान चंद्रशेखर दुबे (35) के तौर पर हुई।

मूल रूप से मथुरा निवासी लखन परिवार सहित कैलाश नगर की गली नंबर चार के एक मकान में किराए पर रहता है। इसी गली में स्थित शिव मंदिर में पुजारी है।

उसकी पत्नी कुछ समय पहले तक गांव में रहती थी। कमलेश के गांव में पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर के साथ अवैध संबंध बन गए। इसका पता चलने पर वह करीब ढाई महीने पहले गांव से कमलेश को दिल्ली ले आया। इसके बावजूद कमलेश ने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा।

आखिर उसने पत्नी को अपने साथ रखने के लिए एक शर्त रखी। जिसके अनुसार उसकी पत्नी को चंद्रशेखर की हत्या करने में उसका साथ देना होगा। कमलेश इसके लिए राजी हो गई। तब दोनों पति पत्नी ने साजिश रची। इसके तहत कमलेश ने चंद्रशेखर को यह कहकर मिलने बुलाया कि पति लखन बाहर गया है, वह आ जाए।

चंद्रशेखर पहुंच गया। कमलेश ने चंद्रशेखर को बैठने को कहा। कमरे में छिपे बैठे चंद्रशेखर और कमलेश रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को दो दिनों तक स्टोर रूम में छिपाए रखा। हालांकि इस बीच वह लगातार मंदिर में पूजा भी करता रहा।
मगर जब वह शव को ठिकाने लगाने में कामयाब नहीं हुआ तो मंगलवार तड़के शव को वहीं आग लगा दी।
पुलिस ने चंद्रशेखर व उसकी पत्नी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें

 

पत्नी के थे अवैध सम्बन्ध, विरोध करने पर पति का यह हुआ अंजाम

तांत्रिक से अवैध सम्बन्धों में पति का गला घोंट दिया

पत्नी के गैर मर्द से थे अवैध सम्बन्ध, पति ने मोबाइल उठाया और…

 

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …