Breaking News
Home / breaking / प्लास्टिक ड्रम में मिले महिला, दो बच्चियों के सिरकटे शव

प्लास्टिक ड्रम में मिले महिला, दो बच्चियों के सिरकटे शव

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे पर आज सुबह खरक कलां गांव की नहर पुलिया के पास प्लास्टिक के एक ड्रम में तीन सिर कटे शव मिले।

पुलिस ने बताया कि शव होने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार तीनों शवों को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है। तीनों शवों के सिर गायब मिले।

जांच में पाया कि एक शव लगभग 20 वर्षीय महिला, दूसरा लगभग 10 वर्षीय बच्ची तथा तीसरा लगभग 2-3 वर्षीय बच्ची का हैै। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया और पुलिस उपाधीक्षक जगत सिंह मौके पर पहुंचे।

पूनिया ने बताया कि शवों की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है और आसपास के क्षेत्र में सूचना दे दी गई है कि कोई भी महिला व बच्चे गायब हैं तो वह भिवानी पुलिस से संपर्क करें।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …