Breaking News
Home / breaking / बंदर के यौन उत्पीड़न की आरोपी महिला को तीन साल की कैद

बंदर के यौन उत्पीड़न की आरोपी महिला को तीन साल की कैद

काहिरा। मिस्र की एक अदालत ने बंदर का ‘यौन उत्पीड़न’ करने पर एक 25 वर्षीय युवती को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है।

मिस्र के दैनिक समाचार पत्र अल अहराम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अखबार में छपी खबर के अनुसार यह मामला उत्तर मिस्र का है। मानसौरा शहर की एक अदालत ने बासमा अहमद को भड़काने और सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करने का दोषी पाया। महिला को डेढ़ मिनट का एक वीडियो वायरल होने के बाद अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

खबर में कहा गया है बचाव पक्ष ने स्वीकार किया है कि उसने यह कृत्य किया है। ‘महिला ने कहा कि उसका इरादा अभद्र कृत्य करने का नहीं था और वह बंदर को केवल गुदगुदी कर रही थी।

वायरल वीडियो में महिला को बंदर का गुप्तांग को छूते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो मिस्र के मीडिया में बहुत तेजी से फैला। इसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला सजा के खिलाफ अपील कर सकती है।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …