Breaking News
Home / breaking / महाकाली नदी में गिरी जीप, 11 लोगों की मौत

महाकाली नदी में गिरी जीप, 11 लोगों की मौत

Demo pic

काठमांडू। नेपाल के दारचुला जिले में एक जीप के महाकाली नदी में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दारचुला जिला मुख्यालय से दुहू ग्राम नगरपालिका की ओर जा रही जीप राजमार्ग से गुजरने के दौरान निदी में गिर गयी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 11 शव मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्ची शामिल है।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीप चालक को उपचार के लिए भारत लाया गया है। घटनास्थल नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 526 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Check Also

नई नवेली दुल्हन बीच सड़क पति को छोड़कर थाने पहुंची, बोली-प्रेमी संग रहूंगी

  आगरा। शमसाबाद में शादी के 11वें दिन ससुराल जाते समय बीच सड़क पर पति …