Breaking News
Home / breaking / संघ की राष्ट्रीय टीम में बदलाव, नरेन्द्र ठाकुर बने सह प्रचार प्रमुख

संघ की राष्ट्रीय टीम में बदलाव, नरेन्द्र ठाकुर बने सह प्रचार प्रमुख

add kamal

नई दिल्ली/कोयम्बटूर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन-दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा(एबीपीएस) राष्ट्रीय टीम में थोड़े बहुत बदलाव के साथ कोयम्बटूर में संपन्न हो गई।

उत्तर क्षेत्र के प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर अब अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख होंगे। देश और विदेश से लगभग 1400 प्रतिनिधियों ने इस प्रमुख वार्षिक बैठक में भाग लिया।

rss

राष्ट्रीय स्तर पर किए गए बदलाव इस प्रकार हैं। वर्तमान में सह प्रचार प्रमुख जे नंदकुमार प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय समोजक होंगे।

यह संगठन संघ का थिंक-टैंक माने जाने वाला अनुशांगिक संगठन है। उनके स्थान पर अब नरेंद्र ठाकुर अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख होंगे।

इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख थे। पराग अभ्यंकर आरएसएस के नए सेवा प्रमुख होंगे। राज कुमार मथाले आरएसएस के सह सेवा प्रमुख होंगे।

सुहास राव हिरेमठ अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। वह पहले अखिल भारतीय सेवा प्रमुख के रूप में सेवा कर रहे थे। अदिथ महापात्र आरएसएस के गौसेवा विभाग के सह-संयोजक होंगे।

keva bio energy card-2

इससे पहले वह अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख थे। वेणुगोपाल नायडु आंध्र प्रदेश के नए प्रांत कार्यवाह होंगे। मृदुयुंजय (कर्नाटक से) मणिपुर के नए सह प्रांत प्रचारक होंगे।

Check Also

शिक्षा विभाग में संस्थापन अधिकारियों की डीपीसी के लिए सूची जारी

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के सतत् प्रयासों से शिक्षा निदेशक ने संस्थापन अधिकारियों …