Breaking News
Home / breaking / हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 9 नवंबर को मतदान, नतीजे 18 दिसंबर को

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 9 नवंबर को मतदान, नतीजे 18 दिसंबर को

 

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि फोटो वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल होगा।

 

हिमाचल में 7521 पोलिंग बूथ होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राऊंड फ्लोर पर होंगे। राज्य के सभी पोलिंग स्टेशन पर पहली बार VVPAT का इस्तेमाल होगा। हर मशीन से वोट देने के बाद एक पर्ची निकलेगी।

हिमाचल प्रदेश में आज से चुनाव आचार संहिता लगा दी गई है। सभी पूलिंग बूथ और चुनावी रैलियों की वीडियोग्राफी होगी। हर उम्मीदवार 28 लाख तक चुनावी खर्च कर सकता है।

 

पेड न्यूज रोकने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। सभी उम्मीदवारों को पूरा हलफनामा भरना होगा। एक भी कॉलम छूटने पर उसे नोटिस जारी किया जाएगा। 16 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। 23 को नामांकन भरे जाएंगे और 26 नामांकन वापिस लेने की तारीख है। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल नवंबर को समाप्त होगा।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …