Breaking News
Home / breaking / 500, 2000 के बाद 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा RBI

500, 2000 के बाद 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 रुपए का नया नोट जारी करने का ऐलान किया है। RBI की ओर से जारी एक नोट के अनुसार, 20 रुपए के नए नोट में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर होंगे। नोटबंदी के बाद से अब तक केंद्रीय बैंक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोट को पहले ही नए रंग-रूप में पेश किया जा चुका है। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे। 20 रुपए का यह नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा।

20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 20 रुपए का यह नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा।

RBI ने अभी तक नए नोट के रंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कि है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नया नोट गहरा लाल रंग या धानी रंग का हो सकता है। यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज का ही होगा।

Check Also

VIDEO : जैनाचार्य सुनील सागर RSS कार्यकर्ताओं संग पहुंचे अढाई दिन का झोपड़ा, मुस्लिमों ने किया विरोध

हमारा सांस्कृतिक गौरव पुनर्स्थापित होना चाहिए अजमेर। जैनाचार्य सुनील सागर जी महाराज ने मंगलवार सुबह राष्ट्रीय …