Breaking News
Home / breaking / 8 दिन तक अस्पताल के बाथरूम में पड़ी रही कोरोना के मरीज की लाश, अस्पताल ने बताया था लापता

8 दिन तक अस्पताल के बाथरूम में पड़ी रही कोरोना के मरीज की लाश, अस्पताल ने बताया था लापता

जलगांव। जलगांव के सिविल हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव 80 साल की एक महिला की लाश 8 दिन तक अस्पताल के बाथरूम में पड़ी रही लेकिन किसी को पता नहीं चला। गुरुवार को लाश मिली तो हड़कम्प मच गया। महिला अस्पताल से 2 जून से लापता थी।
जिला पेठ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अकबर पटेल ने महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक महिला को एक जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके अगले दिन यानी 2 जून को अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनके यहां भर्ती महिला लापता हो गई है। यह सुनते ही घरवालों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने घरवालों की मौजूदगी में अस्पताल में जांच-पड़ताल की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में महिला की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे जलगांव सिविल अस्पताल के बाथरूमों में से बदबू आई तो लोगों ने हॉस्पिटल स्टॉफ को सूचना दी। मौके पर महिला का शव पड़ा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यह शव अस्पताल से दो जून को लापता हुई महिला का ही था।
महिला की मौत से दुखी उसके पोते ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक वीडियो संदेश भेजा है। इसमें उसने अपील की है कि मुख्यमंत्री इस घटना की जांच का आदेश दें और दोषी पाए जाने वालों को दंडित करें।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …