Breaking News
Home / breaking / महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

मुंबई। दक्षिण पश्चिम मानसून ने गुरुवार को महाराष्ट्र में दस्तक दे दी और राज्य के कुछ तटवर्ती हिस्सों में वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।
विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस. होसलीकर के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। यह हरनई, सोलापुर, रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) के ऊपर से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की जाती है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह 11 बजे से बारिश हुई है जो कि महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है। साथ ही अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है।
पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मानसून-पूर्व वर्षा हुई है।
 बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना वायरस संक्रमण के अलावा मानसून से संबंधित बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताते हुए परामर्श जारी किया है।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …