Breaking News
Home / breaking / अजमेर में मतदान शुरू, ठंड की वजह से शुरुआत भी ठंडी

अजमेर में मतदान शुरू, ठंड की वजह से शुरुआत भी ठंडी


अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए जिलेभर में सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मौसम ठंडा होने से शुरुआत में मतदान की गति धीमी देखी जा रही है। दिन बढने के साथ वोटिंग में तेजी आने की संभावना है। कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा और भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने भी मतदान स्थल पर पहुंचकर अपना वोट डाला।

अजमेर उपचुनाव में 23 प्रत्याशी मैदान में है। संसदीय क्षेत्र के मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। मुख्य मुकाबला इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रघु शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लाम्बा के बीच माना जा रहा है।

जिले में शांति पूर्वक तरीके से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए है। पुलिस की मोबाइल पार्टीज लगातार पूरे जिले का भ्रमण कर रही है।

युवा मतदाताओं और पहली बार वोट डालने का अधिकार मिलने वाले छात्र छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह बनाकर मतदान स्थल पर पहुंच रही हैं। कुछ मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें भी लगी हैं।

मतदान केन्द्रों पर सहायता केन्द्र

ऎसे मतदाताओं जिन्हें फोटोयुक्त मतदाता पर्ची बीएलओ के माध्यम से प्राप्त नहीं हुई है उनकी प्रमाणिकृत फोटोयुक्त मतदाता पर्ची सहायता केन्द्रों पर उपलब्ध कराई गई है। मतदाता पर्ची, मतदाता सूची या फोटो पहचान पत्र में फोटो गलत है तो मतदाता को आयोग द्वारा अनुमत वैकल्पिक दस्तावेंजों में से कोई भी एक दस्तावेज अपनी पहचान के लिए मतदान केन्द्र में साथ ले जाना आवश्यक होगा।

18 लाख 40 हजार 686 मतदाता

उपचुनाव में अजमेर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों तथा जयपुर जिले के दूदू विधानसभा क्षेत्र के 18 लाख 40 हजार 686 मतदाता अपने मतदान केन्द्र में जाकर मत का उपयोग कर सकेंगे।विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 2 लाख 63 हजार 331 मे से एक लाख 35 हजार 804 पुरूष, एक लाख 27 हजार 522 महिलाएं एवं 5 अन्य, पुष्कर में 2 लाख 25 हजार 669 मे से एक लाख 15 हजार 991 पुरूष एक लाख 9 हजार 673 महिलाएं एवं 5 अन्य, अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 345 मे से एक लाख 2 हजार 473 पुरूष, एक लाख 863 महिलाएं एवं 9 अन्य, अजमेर दक्षिण मे 2 लाख 3 हजार 313 मे से एक लाख 2 हजार 530 पुरूष, एक लाख 776 महिलाएं एवं 7 अन्य, नसीराबाद में 2 लाख 15 हजार 14 मे से एक लाख 9 हजार 830 पुरूष, एक लाख 5 हजार 182 महिलाएं एवं 2 अन्य, मसूदा में 2 लाख 55 हजार 826 मे से एक लाख 30 हजार 942 पुरूष एक लाख 24 हजार 880 महिलाएं एवं 4 अन्य, केकड़ी में 2 लाख 45 हजार 141 मे से एक लाख 24 हजार 657 पुरूष, एक लाख 20 हजार 483 महिलाएं एवं एक अन्य तथा दूदू में 2 लाख 29 हजार 47 मे से एक लाख 19 हजार 40 पुरूष एवं एक लाख 10 हजार 7 महिलाएं हैं।

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …