Breaking News
Home / अजमेर / एकसूत्र में बंधे नजर आए नामदेव अनुयायी

एकसूत्र में बंधे नजर आए नामदेव अनुयायी

mohanazqrstu

ycd

देशभर में गूंजे जय विट्ठल-जय नामदेव के जयकारे
नामदेव महाराज की जय..विट्ठल भगवान की जय..ऐसे ही जयकारों के बीच शुक्रवार को देशभर में नामदेव समाज ने बसंतोत्सव मनाया। अलग-अलग प्रांत और भाषा-संस्कृतियों के बीच नामदेव महाराज के अनुयायी एकसूत्र में बंधे नजर आए। सभी जगह संत नामदेव और विट्ठल भगवान के जयकारे गूंजे, शोभायात्राएं निकाली गई और महाआरती हुई। संत नामदेव के ज्ञानोदय दिवस पर उनकी शिक्षाओं और विचारों पर चलने का प्रण लिया गया। फिल्म अदाकार गोविंद नामदेव ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।  

o

n
गुजरात से लेकर हरियाणा-पंजाब, दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक आज बसंतोत्सव मां शारदे और संत शिरोमणि नामदेव महाराज के नाम रहा।

अजमेर में ढोल ढमाकों के साथ सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें छीपा, दर्जी, रोहिल्ला, टांक आदि घटकों के नामदेव बंधु शामिल हुए

a

h

i
श्री लक्ष्मीकांत भगवान मंदिर नामदेव छीपा (गहलोत), उतार घसेटी से रवाना हुई शोभायात्रा महावीर सर्किल स्थित दर्जी समाज के श्री कल्याण मंदिर तक गई। वहां से वापस लक्ष्मीनारायण मंदिर लौटी।

p

महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। शोभायात्रा में श्री कल्याण जी मंदिर, टांक क्षत्रिय दर्जी पंचायत मारवाड़ी खेड़ा गंज, नामदेव टांक क्षत्रिय समाज, श्री नामदेव टांक क्षत्रिय युवा मंडल, श्री नामदेव रोहिल्ला विकास समिति एवं नामदेव समिति (ट्रस्ट) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

g
झूंठा में भी धूमधाम से बसंतोत्सव मनाया गया। यहां गुरुवार रात्रि संगीतमय सुंदरकांड पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और नामदेव महाराज की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। राजस्थान नामदेव समाज, चैन्नई की ओर से धूमधाम से बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। पल्लावरम् में शनिवार को नामदेव जी की पूजा, चढ़ावे, संस्था की बैठक व चुनाव होंगे।

k
बाली में नामदेव छीपा समाज की ओर से द्वितीय बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 3 बजे से विभिन्न कार्यक्रम हुए। समारोह में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

j
पुणे में श्री नामदेव छीपा (शिम्पी) समाज राजस्थान की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
गुजरात में समाज का नाम रोशन कर रहे नामदेव समाजबंधुओं ने बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया।

e

वापी में भजन संध्या व विशेष पूजन हुआ। संत नामदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुंबई के भाइंदर इलाके में श्री राजस्थान नामदेव छीपा (शिम्पी) समाज ने बसंतोत्सव मनाया गया। यहां भजन संध्या समेत कई कार्यक्रम हुए।

b
श्री वि_ल-रुकमणी व संत नामदेव की पूजा-अर्चना हुई व समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
नावां, डीडवाना, सांभर, परबतसर समेत पूरे नागौर जिले में भी नामदेव महाराज की शोभायात्राएं निकाली गई।

 

बिलाड़ा में नामदेव छीपा समाज चार पट्टी की ओर से धूमधाम से बसंत पंचमी मनाई गई। इसके अलावा बेंगलूरु, अमृतसर, गवालियर, इंदौर, भोपाल आदि जगह भी कार्यक्रम हुए।

 

m

l
पूर्व संध्या पर भजन संध्याएं
बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को कई जगह भजन संध्या का आयोजन किया गया।

q
मंदिरों में विशेष सजावट
नामदेव ज्ञानोदय दिवस के अवसर पर नामदेव समाज के मंदिरों में विशेष सजावट की गई। विशेष पूजन और महाआरती के आयोजन हुए।

f
स्नेहभोज में बरसा स्नेह
बसंतोत्सव के मौके पर सभी जगह महाप्रसादी और स्नेहभोज का आयोजन हुआ।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *