Breaking News
Home / अजमेर / मशहूर पुष्कर पशु मेला शुरू होने में कुछ घंटे शेष

मशहूर पुष्कर पशु मेला शुरू होने में कुछ घंटे शेष

PUSHKAR FAIR
अजमेर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पुष्कर पशु मेला चंद घंटों बाद शुरू होने वाला है। इसका नजारा करने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच चुके हैं। ध्वजारोहण के साथ मेले का विधिवत शुभारम्भ 19 नवम्बर को सुबह 9 बजे होगा।
मेला अधिकारी डॉ.विरेन्द्र गांधी ने बताया कि सुबह 9 बजे मेला मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात 9.30 बजे माण्डणा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ऊंट श्रृंगारक अशोक टांक द्वारा ऊंट श्रृंगार का प्रदर्शन किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति के पश्चात यतीन्द्र शास्त्री द्वारा व्यायाम प्रदर्शन होगा।

इसी दिन देशी और विदेशी खिलाडिय़ों के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन 10.30 बजे किया जाएगा। सायं 5 बजे दीपदान, रंगोली, महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद 7.30 बजे अस्तित्व लाइव के साथ हॉट बैलून नाइट ग्लो का रोमांच अनुभव किया जा सकता है।
सतौलिया और लंगड़ी टांग
20 नवम्बर को सुबह 10 बजे देशी और विदेशी खिलाडिय़ों के मध्य सतौलिया मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पारम्परिक खेल प्रतियोगिता लंगड़ी टांग खेली जाएगी। सुबह 11 बजे गोरबंध ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर 12 बजे ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए ऊंट अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम 6.30 बजे विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय दूल्हा-दुल्हन प्रतियोगिता का आयोजन पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रेम जोशवा लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो 7.30 बजे आरम्भ होगा।
कबड्डी-कबड्डी…
पुष्कर मेले में 21 नवम्बर को ग्रामीणों और विदेशी पर्यटकों के मध्य सुबह 10 बजे कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 11 बजे अश्व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 7 बजे गुलाबो अपनी रंगारंग प्रस्तुतिया देंगी। इसके पश्चात इंडियन ऑशियन लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो होगा। रात 9.30 बजे लाफ्टर शो का आनन्द उठाया जा सकेगा।
आध्यात्मिक पदयात्रा
22 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे आध्यात्मिक पदयात्रा का आयोजन गुरुद्वारा से किया जाएगा। अपरान्ह 4 बजे शिल्प ग्राम बाजार तथा 4.30 बजे गीर व संकर पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके बाद 5 बजे प्रदर्शनी स्थल पर ही विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया जाएगा। शाम 7 बजे बेस्ट ऑफ राजस्थान के साथ बैलून नाईट ग्लो का आयोजन होगा। इसी दिन शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें नाथूलाल सोलंकी का नगाड़ा वादन, सुनील कान्त गुप्ता का बांसुरी वादन, सुभा मुद्दगल की प्रस्तुति तथा हेमन्त देवड़ा समूह का राजस्थानी लोक नृत्य शामिल होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर रात 10 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।
मूंछ प्रतियोगिता
23 नवम्बर को सुबह 11 बजे मूंछ प्रतियोगिता, 11.30 बजे साफा व तिलक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अपरान्ह 4 बजे हैरिटेज वॉक होगी। शाम 6 बजे जैसलमेर बॉयज द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात योम एण्ड वांग ली तथा जेवीश हार्प अपना प्रस्तुतिकरण देंगे। लोकल कल्चरल प्रोग्राम के साथ बैलून नाईट ग्लो 7.30 बजे होगा। सोमवार को रात 8 बजे पण्डित विश्व मोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा वादन, 8.45 बजे कैलाश खैर तथा 9.30 बजे ओडि़सी नृत्यांगना तेजस्वनी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी।
मटका दौड़ और कुर्सी रेस
24 नवम्बर को सुबह 10 बजे महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता, संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। 11 बजे हैरिटेज वॉक मे भाग लिया जा सकता है। शाम 7 बजे मिडीवल पुण्डिट्ज लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो होगा। रात 9 बजे पश्चिमी क्षेत्रा सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 25 नवम्बर को मेला मैदान में सुबह 9 बजे प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Check Also

अजमेर में मस्जिद में सो रहे मौलवी की हत्या, मुस्लिमों में रोष

अजमेर। रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में स्थित मस्जिद में हुए एक हमले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *