Breaking News
Home / breaking / श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आम सभा एवं चुनाव आज

श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आम सभा एवं चुनाव आज

अजमेर। श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की आमसभा व त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को दोपहर 3 बजे से श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर, हाथीखेड़ा, फॉयसागर रोड पर सम्पन्न होंगे।
 संस्था के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महासचिव पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3:00 बजे से आम सभा व संस्था के 75 वर्षीय वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जायेगा। आम सभा के पश्चात संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव प्रशासन व सचिव विकास,  कोषाध्यक्ष, 6 कार्यकारिणी सदस्य तथा ऑडिटर पद
के चुनाव कराए जाएंगे, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति आमसभा में उपस्थित सदस्यों में से ही करके चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई जायेगी।
अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल व महासचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर के  सभी सदस्यों से आम सभा व सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।

Check Also

पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड, पति से चल रही थी अनबन

भदोही। शहर की नारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे पुलिसकर्मी की पत्नी …