Breaking News
Home / Uncategorized / 8 अप्रेल रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

8 अप्रेल रविवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण

 

मेष :- आज आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करें। सबको साथ लेकर चलें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। दिन सामान्य से शुभ। अनुशासन बढ़ाएं।

 

वृष :- आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। निजी जीवन में शुभता का संचार बढ़ेगा। दिन शुभ फलकारक।

मिथुन :- आप आज अपनी बात रखने में विलंब न करें। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। कार्यों की प्राथमिकता तय कर शीघ्रता से पूरा करें। दिन शुभ फलकारक।

कर्क :- आज परिस्थितियों से तालमेल बेहतर होगा। बड़ों का सानिध्य सहजता बढ़ाएगा। प्रियजन से भेंट संभव है। शिक्षा और संतान पक्ष सहज रहेंगे।

 

सिंह :- आज संपर्कों का लाभ मिलेगा। आस्था और आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहें। आलस्य और ढिलाई से बचें। कार्यों में विलंब होने की आशंका है।

कन्या :- आज आपके सामाजिक संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। परिजन सहयोगी बने रहेंगे। तार्किकता को बल मिलेगा। दिन शुभ।

तुला :- आपके लिए आज मेहनत का फल उम्मीद से अच्छा रह सकता है। सफलता की सीढ़ियां अपनों के सहयोग से तेजी से बढ़ेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बनाए रखें।

वृश्चिक :- आपको आज शुभ निवेश के सकारात्मक संकेत दिखाई देंगे। संकल्प शक्ति और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखेंगे। दिन शुभकर।

धनु :- आप आर्थिक मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास करें। देरी से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। खर्च बढ़ने की आशंका है। दिन सामान्य शुभकारक।

मकर :- आज आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पद प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि के संकेत हैं। दिन लाभकारक। निसंकोच आगे बढ़ें। प्रेम पक्ष शुभकर रहेगा।

कुंभ :- आप आज खुशियों को अपनों के साथ साझा करेंगे। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। सम्मानित हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

मीन :- आज सहजता से आगे बढ़ते रहें। तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। संपर्क मजबूत होंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

 

Check Also

शादी में आए 7 युवक-युवती गंगाजी में डूबे, 5 की मौत

फतेहपुर। मातिनपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब …