Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / देशभर में चलेगा नामदेव महासंघ सदस्यता अभियान

देशभर में चलेगा नामदेव महासंघ सदस्यता अभियान

add1

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की बैठक में निर्णय
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, नई दिल्ली जल्द ही देशभर में सदस्यता अभियान चलाएगा। विगत दिनों नामदेव मिशन, लोधी रोड नई दिल्ली के सभागार में आयोजित महासंघ की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा भी बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

add kamal

राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक हुबली निवासी पी.के.लालगे की अध्यक्षता में आहूत बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी ज्वाला प्रसाद नामदेव, सचिव एस.एस.टोनी, कोषाध्यक्ष राजपाल रोहिला नई दिल्ली, डॉ. एन.जी.पाथरकर कोल्हापुर, टी.एस.खटावकर हरिहर महाराष्ट्र, कुलदीप सिंह बसरा,  बलजीत सिंह खुरपा कुरूक्षेत्र, प्रवीण वी.खोड़े अमरावती आदि मौजूद थे।

jp namdev1

ये प्रस्ताव पारित
– अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ, नई दिल्ली के संविधान संशोधन के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाए।
-संत नामदेव/जनाबाई पुरस्कार के लिए दिल्ली में कुलदीप सिंह बसरा की देखरेख में विशाल आयोजन किया जाए।
-देश के सभी प्रांतों में सदस्यता अभियान चलाया जाए। आजीवन सदस्य 500 रुपए व संरक्षक सदस्य 5000 रुपए जमा कर बनाए जा सकते हैं।
-समस्त प्रांतों में  अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ इकाई का गठन किया जाए।
-वर्तमान कार्यकारिणी को रिमूव किया जाए। कार्यकारिणी में आजीवन/संरक्षक सदस्य होना अनिवार्य है।
-नई कोर कमेटी में 21 सदस्य रखे जाए।
-सभी प्रांतों के प्रमुख संगठनों की संबद्धता के लिए प्रयास किए जाए।
-सभी आजीवन/संरक्षक सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए जाए।
-प्रत्येक प्रांत से कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया जाए।
-प्रत्येक प्रांत एवं जिलेवार जनगणना कराकर रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपी जाए।
-कार्यकारिणी की अगली बैठक के लिए जगह का विचार कर सर्वप्रथम चैन्नई, द्वितीय जयसिंहपुर कोल्हापुर, तृतीय उज्जैन में से किसी एक स्थान का चयन कर सभी को सूचित किया जाए।

jp namdev
भगवान विट्ठल व संत नामदेव का पूजन
पंकज नामदेव ने बताया कि बैठक से पूर्व  अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारियों ने संत नामदेव के संजीवन समाधि दिवस पर संत शिरोमणी नामदेव महाराज व भगवान विट्ठल की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। भास्करराव टोम्पे ने विधिवत पूजा की व नाना पाथरकर ने संत नामदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Check Also

सन्त नामदेव जी की चमत्कार स्थली पर मेला 22-23 दिसम्बर को, नामदेव बंधु उमड़ेंगे

बारसा धाम में जगमोहन का जगराता पाली। राजस्थान के पंढरपुर के नाम से विख्यात पाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *