Breaking News
Home / breaking / शादी से ऐन पहले दूल्हे को कांपते देख दुल्हन उठाया ऐसा कदम कि चौंक उठे

शादी से ऐन पहले दूल्हे को कांपते देख दुल्हन उठाया ऐसा कदम कि चौंक उठे


माछीवाड़ा। माछीवाड़ा के एक गांव में बीती रात एक दूल्हे के साथ चोट हो गई। एन वक्त पर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। ऐसे में बारातियों को भूखे प्यासे लौटना पड़ा। दुल्हन ने ऐसा फैसला क्यों लिया, वजह जानकर आप चौंक उठेंगे।

रविवार को होशियारपुर एक गांव से बारात माछीवाड़ा के एक गांव पहुंची। जब दूल्हा रिबन काट कर सालियों के साथ अंदर जाने लगा तो वह कांपने लगा। इस पर लड़कीवालों ने शक हुआ कि दूल्हे को कोई बीमारी है। जब इस बात का दुल्हन को पता चला तो उसने दूल्हे को पास से देखा और एक खटके में शादी से मना कर दिया। दूल्हे के पारिवारिक सदस्यों ने सफाई दी कि लड़का कई दिन से बीमार है इसलिए कांप रहा है।

इस पर हाथो-हाथ डॉक्टर बुलाकर दूल्हे का मुआयना कराया गया। डॉक्टर ने दूल्हे का बुखार चैक किया तो बुखार काफी ज्यादा था। तब भी लड़की ने मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहायक थानेदार मान सिंह मौके पर पहुंचे। हाथो-हाथ पंचायत बैठ गई। दुल्हन ने पंचायत और पुलिस को बयान दिए वह इस लड़के से विवाह नहीं करेगी। आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों में समझौता हो गया और मिलनी का सारा सामान वापस ले लिया। वहीं बारातियों को भूखे, प्यासे वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें

महिला कांस्टेबल ने सुहागरात पर पति को कमरे से बाहर भगा दिया

अप्राकृतिक सैक्स कर पत्नी को बना दिया बीमार

डुप्लीकेट दूल्हा ले आया बारात, ऐनवक्त पर दुल्हन यह बोली…

काला चश्मा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हा अंधा निकला…जानें फिर क्या हुआ ???

 

Check Also

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

अयोध्या। पाकिस्तान के 33 शहरों के 223 श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में …