Breaking News
Home / देश दुनिया / ‘तीरंदाज’ पति ने फोड़ी पत्नी की आंख

‘तीरंदाज’ पति ने फोड़ी पत्नी की आंख

archery
इंदौर। पत्नी से हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद एक बुजुर्ग ने गुस्से में आकर अपनी ‘तीरंदाजी’ का ऐसा नमूना पेश किया कि बेचारी पत्नी आंख ही फूट गई। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत्त वृद्ध ने पत्नी की आंख में तीर मार दिया। आधा तीर फंसी अवस्था में उसे उपचार के लिए जोबट से इंदौर लाना पड़ा है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई गई है।

एमवाय अस्पताल में बीती रात करीब तीन बजे अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील की रहने वाली साह बाई पत्नी अन् सिंह (50) को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया। उसकी एक आंख में तीर के आगे का लोहे का हिस्सा काफी गहराई तक धंसा हुआ था।

साथ आए पुत्र राकेश ने बताया कि उसके पिता अन् सिंह व मां साहबाई कल शाम हाट-बाजार में गए थे। वहां अन सिंह ने एक बकरा बेचा था। फिर उन रुपयों से बाजार में ही शराब पी थी। घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

पिता घर के बाहर सोना चाहता था, जबकि मां का कहना था कि नशा अधिक होने के कारण अन् सिंह का बाहर सोना ठीक नहीं होगा। इसी बात पर गुस्साए पति ने तीर कमान से पत्नी पर हमला कर डाला था।

पलक झपकते ही कमान से निकला तीर सीधा साहबाई की आंख में जा धंसा था। महिला की चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। उसे अलीराजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था।

वहां डॉक्टरों ने महिला की आंख में घुसे तीर का ऊपरी हिस्सा तो निकाल दिया मगर तीर का आगे का नुकीला भाग करीब तीन इंच अंदर तक धंसा होने के कारण प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया।

देररात एमवाय अस्पताल पहुंचने पर उसे सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को उसका ऑपरेशन कर धंसे तीर को बाहर निकाला गया।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *