Breaking News
Home / देश दुनिया / रूस में गूंजे वाजपेयी के बोल…गीत नया गाता हूं

रूस में गूंजे वाजपेयी के बोल…गीत नया गाता हूं

atal bihari vajpayee

अटलजी की कविता के साथ मोदी की मास्को यात्रा पूर्ण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की राजधानी मास्को में फ्रेन्ड्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भाग लिया, जहां रूसी कलाकारों ने भारतीय कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रूसी कलाकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘गीत नया गाता हूं’ की संगीतमय प्रस्तुति दी।

भारत-रुस वार्षिक सम्मेलन के लिए रूस गए नरेंद्र मोदी ने भारत लौटने के पहले फ्रेन्ड्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भाग लिया। मोदी रूस में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिले। कार्यक्रम में रूस में पसंद की जाने वाली भारतीय कलाओं की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत ही श्लोक से की गई। बाद में वंदे मातरम् को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात कुचिपुड़ी, कत्थक और डांडिया-रास प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का अंत पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘गीत नया गाता हूं’ की संगीतमय प्रस्तुति से हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों की प्रशंसा की, खासकर एक रूसी कलाकार की जिसने वैदिक मंत्रों की प्रस्तुति दी थी और जो एक मुस्लिम परिवार से आती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि रूसी बंधु भारत की संस्कृति से इतना प्यार करते हैं। प्रधानमंत्री ने इसके लिए किए प्रयासों की प्रशंसा की और वहां मौजूद लोगों को क्रिसमस और ईद-उल-मिलाद की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन भी होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने याद दिलाया कि अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रुस के 200 स्थानों पर रूसी बंधुओं ने योग किया था। प्रधानमंत्री ने रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का उत्साह बढ़ाया और रुसी नागरिकों को भारत घूमने का न्यौता दिया। उन्होंने रुसी उद्योगपतियों और निवेशकों को बताया कि अब भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय बाजार पर दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। भारत अब एक मैन्यूफेक्चरिंग केंद्र के रुप में तेजी से उभर रहा है। नरेंद्र मोदी ने अपनी सफल रुस यात्रा के लिए रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन को धन्यवाद दिया।

 

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *