Breaking News
Home / Uncategorized / घर में रसोई गैस रिसाव से लगी आग

घर में रसोई गैस रिसाव से लगी आग

cylinder
जोधपुर। निकटवर्ती बासनी के सांगरिया स्थित कृष्णा नगर में एक कमरे में रहने वाला बिहारी परिवार आग से झुलस गया। देर रात खाना बनाने के गैस जलाने के दौरान यह हादसा हुआ। मदद के लिए आया पड़ोसी भी झुलस गया।

हादसे में झुलसे पांच लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक दम्पती की हालत नाजुक है।
बासनी पुलिस ने बताया कि सांगरिया के कृष्ण नगर में एक मकान के कमरे बिहार का हरेंद्र कुमार पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। रात करीबन साढ़े ग्यारह बजे उसकी पत्नी सुनीता ने गैस पर खाना बनाने के लिए तीली जलाई। इस दौरान कमरे में घुटी गैस से जोरदार आग भभक गई। इससे हरेंद्र के साथ उसकी पत्नी सुनीता, डेढ़ साल की पुत्री पुष्पा, सुरेंद्र और पड़ोसी संतोष झुलस गया।
पुलिस ने आरंभिक जांच में बताया कि गैस सिलेण्डर से गैस रिसाव हो रहा था, मगर किसी को पता नहीं लगा। खाना बनाने के लिए सुनीता ने जैसे ही तीली जलाई कमरे में आग लग गई। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

सूचना कार्यवाहक एसीपी स्वाति शर्मा, बासनी थाने एसआई देवाराम आदि वहां पहुंचे। पुलिस ने आग से झुलसे इन लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न युनिट में भर्ती करवाया है।

Check Also

शादी में आए 7 युवक-युवती गंगाजी में डूबे, 5 की मौत

फतेहपुर। मातिनपुर गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सात लड़के-लड़कियां गंगा में डूब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *