Breaking News
Home / नामदेव बुलेटिन / बाबा नामदेव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

बाबा नामदेव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

add kamal
नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। हरियाणा में अंबाला के धुराली में बुधवार को संत नामदेव सभा के तत्त्वावधान मेें बाबा नामदेव का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर संत नामदेव गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब का पाठ, इसके बाद निशान साहिब की सेवा आदि कार्यक्रम हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

dhuroli
इसी तरह बरनाला-संगरूर में कच्चा कॉलेज रोड स्थित गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी बाबा नामदेव में शिरोमणि भगत बाबा नामदेव का 746वां आगमन दिवस धूमधाम से मनाया गया। जोगिंदर सिंह कैंथ और गुरजंट सिंह सोना ने बताया कि 25 अक्टूबर को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। 26 अक्टूबर को श्री अखंड पाठ किया गया।

add
गौरतलब है कि संत शिरोमणी नामदेव जी को पंजाब में भी बड़े पैमाने पर माना जाता है। वहां नामदेव महाराज के नाम पर कई गुरुद्वारे हैं। कई सिख अनुयायी बाबा नामदेव की शिक्षाओं पर अमल करते हुए उनके प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

नामदेव जयंती पर बरखेड़ी में निकलेगी शोभायात्रा goo.gl/K0ObUU

चांचौड़ी में नामदेव जन्मोत्सव 10 व 11 नवम्बर को goo.gl/CZ9JtL

मुंबई में इस बार भी धूमधाम से मनेगा नामदेव जन्मोत्सव goo.gl/T1jHDj

संत शिरोमणी नामदेव छिम्बा समाज सभा का वार्षिकोत्सव 6 नवम्बर को goo.gl/jIKVr4

 श्री नामदेव ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव 20 नवम्बर को goo.gl/0YIT81

Check Also

सन्त नामदेव जी की चमत्कार स्थली पर मेला 22-23 दिसम्बर को, नामदेव बंधु उमड़ेंगे

बारसा धाम में जगमोहन का जगराता पाली। राजस्थान के पंढरपुर के नाम से विख्यात पाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *